पूर्व मंत्री उस्मान माजिद ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए इसे लोकप्रियता वापस पाने की कोशिश और राजनीतिक ड्रामा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि NC ने आर्टिकल 370 और 35A की बहाली के चुनावी वादों को छोड़ दिया है और अब केवल स्टेटहुड के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।