बांदीपोरा के गुरेज घाटी में इंटर-विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 1.0 का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में विभिन्न गांवों के युवा भाग ले रहे हैं। भारतीय सेना और स्थानीय सहयोग से आयोजित इस महीने भर चलने वाले महोत्सव में खेलों के साथ महिला भागीदारी, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसी सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।