जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 1987 के चुनावों में धांधली ने लोगों का लोकतंत्र से भरोसा कमजोर किया, जिससे 1990 के दशक में मिलिटेंसी को बढ़ावा मिला। उन्होंने आर्टिकल 370 स्टेटहुड और कश्मीर से जुड़ी फिल्मों को लेकर भी अपनी राय रखी और कहा कि जनता की भावनाओं व वास्तविक समस्याओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।