माली एवं पट्ठी क्षेत्र के ग्रामीण, गरीब परिवारों के बिजली बिलों में हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मगोत्रा से मिले। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद मगोत्रा ग्रामीणों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों से मिले और बढ़े हुए बिलों की तत्काल समीक्षा कर राहत प्रदान करने की मांग उठाई।