सरकारी आईटीआई कॉलेज उधमपुर में सलोनी राय उपायुक्त उधमपुर द्वारा दीदी की रसोई का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद सभी दीदियों को मग्स जिन पर पर उभरे हुए दीदी की रसोई भेंट करके सम्मानित किया गया। बाद में मिशन नीम के तहत आईटीआई कॉलेज के परिसर में नीम का पौधा लगाया गया। प्रमुख रूप से राजिंदर सिंह एडीडीसी उधमपुर, जाफर आजाद पीओ डूडा, रविंदर सिंह अधीक्षक आईटीआई उधमपुर, विमल शर्मा जीक्यू संगूर, मोहम्मद शकील, पवन गुप्ता पटवारी आदि मौजूद थे।