फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सोनमर्ग में हिमस्खलन, जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह पर भागे लोग, देखें वीडियो

Thu, 08 Feb 2024 07:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

मध्य कश्मीर के गांदरबाल के सोनमर्ग में सरबल के पास गुरुवार को हिमस्खलन हुआ।  यह जोजिला टनल वर्कशॉप के करीब हुई। मेगा टनल के अधिकारियों ने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान कई लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागे। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस घटना में किसी के हताहत या संपत्ति की क्षति की सूचना नहीं है।

इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जोखिमों को कम करने के लिए सक्रिय उपायों पर जोर देते हुए पूरे केंद्र शासित प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

अधिकारियों ने गांदरबल जिले की आम जनता से अनुरोध किया कि वे सतर्क रहें और अगले निर्देश तक ढलानों, पहाड़ी इलाकों या हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें