राजोरी में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जीएमसी राजोरी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और नुसरत मौत मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई, लंबे समय से तैनात डॉक्टरों के तबादले और खाली पदों को जल्द भरने की मांग की।