राजोरी में नेशनल कॉन्फ्रेंस की जिला इकाई ने शफकत मीर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करना जम्मू-कश्मीर के लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है और केंद्र सरकार को अपना वादा जल्द पूरा करना चाहिए।