कठुआ के नगरी ब्लॉक स्थित जराई पंचायत घर में जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि बाकी मुद्दों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।