पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। सीमा पर सीज फायर का उल्लंघन जारी है। पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने रविवार की रात फिर से गोलीबारी की जिसमें सेना के चार जवान शहीद हो गए। इस हमले को लेकर राज्यसभा से बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पाकिस्तान के टुकड़े करने का समय आ गया है। हमें युद्घ की तैयारी करनी चाहिए। उप सेना प्रमुख ने भी सीम पर आतंकियों के घुसपैठ को स्वीकारा और कहा कि भारत मुंहतोड़ जवाब की कार्रवाई जारी रखेगा।