यूपी की बीजेपी सरकार जल्द ही 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने पर फैसला करने जा रही है। इसके लिए पूरी कानूनी कार्यवाही नए सिरे से करने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार इसके लिए विधानसभा के आगामी मानूसन सत्र में इन जातियों को आरक्षण देने का प्रस्ताव पास कर सकती है, जिसके बाद संसद के दोनों सदनों से पारित करने के लिए केंद्र को भेजा जाएगा।