उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जिस दिन से सत्ता में आई है, अपने फैसलों की वजह से चर्चा में है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो किसानों का लोन माफ करने के बाद अब योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने जा रही है, जिसमें सिर्फ 3 रुपये में नाश्ता और 5 रुपये में भोजन मिलेगा।