अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक रविवार को रोहतक के जसिया में धरने पर पहुंचे। यशपाल मलिक यहां सरकार पर खूब बरसे और चेतावनी देते हुए बोले कि सरकार इस भ्रम में ना रहे कि आंदोलन से सरकार का कुछ नहीं बिगड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो 19 फरवरी को प्रदेश में 'हल्लन' आ जाएगा।