भारत दौरे पर आईं विश्व बैंक की सीइओ क्रिस्टेलिना जॉर्जिया ने मुंबई लोकल में सफर किया। मुंबई के चर्चगेट स्टेशन से उन्होंने लोकल पकड़ी। उन्होंने इसे बेहतरीन एक्सपीरियंस बताया। क्रिस्टेलिना मुंबई में विश्व बैंक के सहयोग से बने सबअर्बन रेल सिस्टम की समीक्षा करने पहुंचीं। इस दौरान वो प्रदेश के मुखयमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात करेंगी। देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी वो मुलाकात करने वाली हैं।