मेरठ के गंगानगर डिवाईडर रोड पर गंगसागर कॉलोनी के पास अंग्रेजी शराब व बीयर के ठेके को महिलाओं और बच्चों ने अपने कब्जे में ले लिया। भीड़ को देख ठेका संचालक फरार हो गया। वहां मौजूद भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिलाओं ने बताया कि शाम के वक्त ऑटो चालक व आवारा युवक यहां शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं और छेड़छाड़ करते हैं। यही नहीं छेड़छाड़ से परेशान कुछ बेटियों ने शाम को ट्यूशन जाना ही बंद कर दिया है। एसओ ने महिलाओं को समझाया और ठेका संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आबाकारी विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात कही।