जिस देश के प्रधानमंत्री का नारा हो सबका साथ सबका विकास उसी देश की राजधानी में एक महिला को सिर्फ उसके पहनावे के लिए एक समारोह से बाहर निकाल दिया जाता है। जिस देश का प्रधानमंत्री खुद देश की अलग अलग सभ्यताओं को जोड़ने के लिए उनके पोशाक पहन लेता है उसी देश में एक महिला को उसके पहनावे के लिए बेइज्जत किया जाता है। दरअसल दिल्ली गोल्फ क्लब में एक मेघालय की महिला को उसके पहनावे के लिए गोल्फ क्लब से निकाल दिया गया। अब दिल्ली गोल्फ क्लब के अधिकारियों से ये सवाल है कि क्या पीएम मोदी के इन पहनावों को देखकर क्या आप गोल्फ क्लब में उनकी भी एंट्री भी बैन कर देंगे?