आईआईटी कानपुर में आयोजित टेककृति ओपेन स्कूल चैंपियनशिप में स्कूली छात्रों ने अपने ज्ञान के बलबूते बाजी मारी। छात्रों ने आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में सही जवाब देकर लैपटॉप और आईपैड जीते। प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यों से चुने गए 100 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। अमर उजाला ने टेककृति ओपेन स्कूल चैंपियनशिप में मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।