कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 मार्च को कर्नाटक में मेगा रैली करने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से यह रैली बेलगावी में प्रस्तावित है। बीते दिनों पीएम मोदी ने भी कर्नाटक में रैली कर करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। जिसके ठीक बाद राहुल गांधी का यह कर्नाटक दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जब चुनाव को दो महीने से भी कम का वक्त बचा है तो ऐसे में पार्टियां अपनी जीत को लेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस राहुल की इस रैली के जरिए बेरोजगारों के लिए बड़े चुनावी वादे का कार्ड खेल सकती है।