समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निकाले जाने के बाद आगरा में भी अखिलेश समर्थकों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। अखिलेश समर्थक नेता मोनिका नाज खान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अपने समर्थकों के साथ अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।