तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय थलापति की पार्टी काफी चर्चाओं में चल रही है। जिसके बाद अभिनेता से राजनेता बने विजय का निजी जीवन सुर्खियों में बना हुआ है। उनकी पार्टी टीवीके को लेकर चर्चाएं तेज होने के साथ ही, उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम और सह-कलाकार तृषा कृष्णन के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर सवाल ऑनलाइन ट्रेंड कर रहे हैं। हालांकि फरवरी 2025 में अभिनेता विजय थलापति की पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। यह 27 साल पुरानी प्रेम कहानी संगीता के तलाक की याचिका के बाद खत्म होने की कगार पर है।