फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा बवाल

वीडियो टीम/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 23 Jul 2026 01:31 PM IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवादों में घिर गईं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान वह जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही थीं। अगले ही दिन सोनिया सहरावत सीजेपी के निशाने पर आ गईं। उनकी एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सीजेपी ने आरोप लगाया कि इस पोस्ट के जरिए प्रदर्शनकारियों का अपमान किया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार संबंधित इंस्टाग्राम स्टोरी बाद में हटा दी गई। स्टोरी में कथित तौर पर लिखा था, "जो खुद को नहीं सुधार सकते, वे देश को सुधारने निकले हैं।" हालांकि, इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें