फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak ASI Sandeep News: IPS वाई पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाकर आत्महत्या करने वाले ASI संदीप कौन?

Tue, 14 Oct 2025 09:49 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Rohtak ASI Sandeep News: हरियाणा पुलिस में एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के कुछ दिनों बाद अब रोहतक साइब सेल में तैनात ASI संदीप ने भी खुदकुशी कर ली है। उन्होंने सुसाइड करने से पहले एडीजीपी वाई पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ASI संदीप का खून से लथपथ शव लाढ़ोत-धामड़ रोड पर खेतों के बीच बने एक कोठरे में मिला है। पुलिस जवान का सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिस पर उन्होंने दिवंगत एडीजीपी पूरण कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशंका है कि ASI ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। वहीं, घटनास्थल से पुलिस को एक चार पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।

बता दें कि, 15 अगस्त को सीएम सैनी ने एएसआई संदीप को सम्मानित किया था। संदीप की आत्महत्या की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। रविवार को ही संदीप अपने घर आए थे, लेकिन उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार और आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने संदीप की मौत पर गहरा दुख जताते हुए न्याय की मांग की है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें