फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में जीत और गुजरात में कांग्रेस की हार पर क्या बोले राहुल गांधी?

Fri, 09 Dec 2022 03:14 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। हिमाचल में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस ने आखिरकार भाजपा के हाथों से सत्ता छिन ली। तो वहीं, गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। यह देश की सबसे पुरानी पार्टी का राज्य में अब तक यह सबसे बुरा प्रदर्शन है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत और गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार पर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

हिमाचल चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।" गुजरात में करारी हार पर राहुल गांधी ने कहा, "हम गुजरात के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगे।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें