फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR के खिलाफ विपक्ष के मार्च पर धर्मेंद्र प्रधान ने क्या बोला?

Mon, 11 Aug 2025 04:46 PM IST
आदर्श वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के चुनाव आयोग मार्च पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर संविधान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर देश में पहली बार नहीं हो रहा है, लेकिन विपक्ष इसे बहाना बनाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश देख रहा है कि जो लोग लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, उनकी अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया पहले भी कई बार हो चुकी है और इसे लेकर विपक्ष का शोर-शराबा केवल जनता को गुमराह करने की सोची-समझी रणनीति है।

भाजपा नेता ने विपक्ष को सलाह दी कि वे सड़क पर मार्च निकालने के बजाय संसद में मुद्दे उठाएं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान भी विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं था।

प्रधान ने कांग्रेस पर लगातार ईवीएम को लेकर झूठ फैलाने और चुनावी प्रक्रिया पर अविश्वास पैदा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनावी हार के डर से जनभावनाओं को भड़काने में जुटा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।

भाजपा का आरोप है कि यह सब विपक्ष की सोची-समझी चाल है, जिससे जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके और देश में अस्थिरता का माहौल बनाया जा सके। प्रधान ने कहा कि जनता अब इन चालों को समझ चुकी है और लोकतंत्र में अराजकता फैलाने वालों को जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें