नोएडा में 3700 करोड़ के लाइक्स घोटाले के बाद 500 करोड़ के एक और घोटाले करने वाली वेबवर्क कंपनी के सेक्टर 2 नोएडा में स्थित ऑफिस को पुलिस ने सील कर दिया है। इस मामले में अमर उजाला की टीम वेबवर्क ट्रेड लिंक लिमिटेड के मालिक अनुराग गर्ग के मेरठ आवास पर पहुंची। घर में अनुराग के पिता मौजूद थे। बातचीत में उन्होंने इस पूरे मामले से खुद को अनजान बताया। पैसे के लेन देन पर सफाई देते हुए कहा कि उनके अकाउंट में केवल पेंशन का पैसा आता है इसके अलावा कोई पैसा नहीं है।