फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather-Rain Update: Delhi, UP, Bihar में जमकर हुई बारिश, इन राज्यों के लिए भी अलर्ट।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 10 Jul 2025 09:36 AM IST

देश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही अलग-अलग राज्यों में जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में बुधवार को खूब बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके बाद शाम 7 बजे के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बता दें कि 11 से 15 जुलाई तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम पर्वांनुमान के मुताबिक, रविवार 13 जुलाई की रात से लेकर सोमवार 14 जुलाई की सुबह तक तेज बारिश के आसार हैं।

दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. अब भी अगले 6 दिन मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव आने का अनुमान है.दिल्ली में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया. वहीं 10 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 10 से 15 जुलाई के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में गरज के साथ तूफ़ान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.उत्तर प्रदेश के मौसम की अगर बात करें तो राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं।


वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारे देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने 15 जुलाई तक मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। वहीं चेतावनी के लोकर आईएमडी ने कहा कि 10 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल के गरजने के साथ-साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। बिहार के मौसम की अगर बात करें तो यहां गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हालांकि बुधवार की रात करीब 9 बजे हुई जोरदार बारिश के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें