फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Rain Update: दिल्ली-यूपी में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी, यूपी में बज्रपात की भी चेतावनी। IMD

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 12 Jul 2025 09:00 AM IST

उत्तर प्रदेश की जनता मौसम की दोहरी मार झेल रही है. यूपी के एक हिस्से में भयंकर बारिश हो रही है, तो दूसरे हिस्से में उमस भरी गर्मी पड़ रही है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार, 12 जुलाई को प्रदेश के दोनों संभागों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली की कड़कड़ाहट के साथ वज्रपात गिरने का पूर्वानुमान है.मौसम विभाग ने यूपी में 17 जुलाई तक बारिश से संबंधित पूर्वानुमान लगाया है. पश्चिमी और पू्र्वी यूपी दोनों हिस्सों में 12 जुलाई (Aaj Ka Mausam) को विभाग की तरफ से चेतावनी जारी किया गया है. इस दौरान कई इलाकों में भीषण बारिश की देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली भी गिर सकती है.

इसके अलावा, 12-17 जुलाई तक IMD ने प्रदेश के दोनों संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक 13 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं, बिजली चमकने और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है. तापमान जुलाई के महीने में 30 से 34 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है. लोगों को भीषण गर्मी का सामना फिलहाल अब नहीं करना पड़ रहा है. बारिश की वजह से लगातार उमस बढ़ती जा रही है. आज 12 जुलाई दिन शनिवार के मौसम की तो आज भी मौसम पूरे दिल्ली एनसीआर का मिला-जुला रहेगा. यानी फिलहाल बारिश भी होती रहेगी.



उमस भी बढ़ेगी और इसी के साथ धूप भी निकलेगी.यही नहीं दिल्ली का आज से तापमान थोड़ा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. जिस वजह से कहा जा सकता है कि दिल्ली में खास तौर पर लोगों को आज प्रचंड उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा. धूप, गर्मी और उमस का ट्रिपल अटैक पूरी दिल्ली एनसीआर पर रहेगा जबकि नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा का तापमान भी आज 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पूरे दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में रात भर तेज बारिश हुई है. खास तौर पर दिल्ली और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में रातभर रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई है. अभी भी पूरे दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के राज्यों में कहीं-कहीं पर हल्की तो कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जताते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें