फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast 30 October 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

Fri, 30 Oct 2026 06:00 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों में बादल, बारिश, तेज हवाएं और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना के बीच मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम बदलने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 से 30 अक्टूबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा: राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 अक्टूबर को बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।

पंजाब: पंजाब के कई इलाकों में 30 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर को कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का असर देखने को मिलेगा। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रह सकता है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 29 और 30 अक्टूबर को छिटपुट बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलने वाला है। हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड में 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 30 अक्टूबर को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: इन इलाकों में 29 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की स्थिति के अनुसार बर्फबारी की संभावना भी बनी रह सकती है।

कुल मिलाकर उत्तर भारत में 30 अक्टूबर को मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। लोगों को आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम संबंधी चेतावनियों के लिए IMD के ताजा अपडेट देखते रहें

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें