महाराष्ट्र के भंडारा जिले के गोसीखुर्द बांध की नहर में फंसे एक बारहसिंगा का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। ये बारहसिंगा नहर में फंस गया था और डूब रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बारहसिंगा का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।