गुजरात विधानसभा के प्रचार में इस बार राहुल गांधी का अंदाज अलग ही नजर आया है। कभी राहुल गांधी मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं तो कभी पीएम नरेंद्र मोदी पर हमलावर होते हैं लेकिन इसी बीच राहुल गांधी ब्रेक भी लेते हैं और पाव भाजी चखते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी पाव भाजी के एक ठेले पर रुके और वहां अपनी जुबान को थोड़ा चटकारा दिया।