आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। लालू प्रसाद यादव की जेड प्लस सिक्योरिटी वापस लिए जाने से नाराज तेज प्रताप यादव ने कहा कि ‘हम लोगों का आए दिन कार्यक्रमों में आना-जाना लगा रहता है, लालू जी इनमें हिस्सा लेते रहते हैं। सिक्योरिटी वापस लेकर उनकी मर्डर की साजिश रची जा रही है। वो इसका मुंहतोड़ जवाब देगें और नरेंद्र मोदी जी की खाल उधड़वा देंगे’।