पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में दो लुटेरों ने सरेआम बाइक लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब बाइक सवार टोल प्लाजा के सामने बाइक लगाकर खड़ा था। दो बदमाश आए और एकाएक हमला बोल दिया और हथियार लहराते हुए बाइक लेकर भाग गए। लुटेरों की ये करतूत टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।