फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज, कुमारस्वामी ने अमित शाह को बोला 'राजनीतिक गिरगिट'

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 02 Jan 2023 06:29 PM IST

कर्नाटक चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। जनता दल एस के नेता व कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने शाह की तुलना जर्मनी में नाजीवाद के प्रचारक जोसेफ गोएबल्स से की। इसे लेकर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कुमारस्वामी पर पलटवार किया है। पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने अमित शाह को नाजी प्रचारक जोसेफ (Joseph Goebbels) का नया अवतार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शाह केंद्र की मौजूदा सरकार को बीते आठ सालों के कार्यकाल के दौरान देश को विध्वंस के रास्ते पर ले गए। जेडीएस (JDS) के नेता कुमारस्वामी ने शनिवार को कई ट्वीट्स कर अमित शाह पर आरोप लगाए। शाह गत दिवस दो दिनी कर्नाटक दौरे पर थे। इसी दौरान पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने बदजुबानी करते हुए उन्हें 'राजनीतिक गिरगिट' तक कह डाला। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें