Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित होने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उद्धव ठाकरे ने केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा और उसके सहयोगियों की ओर से दिखाई गई चिंता पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को शर्मिंदा कर देगी।