ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड वक्फ कानून के खिलाफ बुधवार को 15 मिनट लाइट बंद कर विरोध दर्ज कराएगी। AIMPLB के सदस्य मौलाना रशीद फरंगी ने लोगों से इस अभियान में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि 9 बजे से 15 मिनट के लिए लाइट बंद कर अभियान का समर्थन करें।