बागपत के बिजरौल गांव के लोग 1857 की क्रांति में शहीद हुए बाबा शाहमल के नाम पर बड़ौत से मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग का नाम रखवाना चाहते हैं लेकिन उनका आरोप है कि प्रशासन इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहा। जबकि गांव में शहीद शाहमल का स्मृति स्थल प्रशासन पहले बनवा चुका है।