फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijayadashami: रावन दहन की राख घर क्यों लाना चाहिए? जान गए तो खुल जाएगी किस्मत

Thu, 02 Oct 2025 11:59 AM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

विजयादशमी के दिन रावण दहन की परंपरा है लेकिन क्या आपको एक बात पता है कि रावण दहन के बाद उसकी राख आपकी किस्मत के ताले खोल सकती है। जैसे कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें विजयादशमी के दिन घर लाने से दरिद्रता मिटती है। इनमें सबसे जरूरी है शमी का पौधा या पत्ता, दरअसल मान्यता है कि शमी के वृक्ष को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है और ये भगवान राम का प्रिय वृक्ष भी है. इतना ही नहीं इस दिन अगर आप झाड़ू लाते हैं तो झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. दिवाली से पहले दशहरे के दिन झाड़ू खरीदना एक नई और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. पीपल के पत्ते को बहुत ही पवित्र माना जाता है और यह वास्तु दोष दूर करने में सहायक है. पूजा में सुपारी का विशेष महत्व होता है और नारियल को शुभता का प्रतीक माना जाता है. इन सबमें एक और जरूरी चीज है वो है तिल का तेल या लाल चंदन दरअसल तिल का तेल शनि दोष को कम करने में सहायक माना जाता है, जबकि लाल चंदन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने वाला माना जाता है. अब आखिर में अगर बात करें रावण दहन के बाद के राख की तो रावण दहन के बाद बची हुई थोड़ी सी लकड़ी या राख को घर में लाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे नकारात्मकता खत्म होती है और धन आगमन के नए मार्ग खुलते हैं.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें