फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Thalapathy Rally stampede: विजय की रैली में भगदड़ में हुई मौतों पर पीएम मोदी ने दुख जताया

Sun, 28 Sep 2025 02:19 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली में हुई भगदड़ ने पूरे देश को हिला दिया है। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करे। पीएम ने घायलों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की। 

करूर में टीवीके की रैली के दौरान मची भगदड़ और लोगों की मौत को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद हृदयविदारक है। सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। शाह ने एक्स पर कहा कि इस दुखद घटना ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति मिले। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तमिलनाडु के करूर जिले में हुई भगदड़ जैसी घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी हार्दिक संवेदना है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। करूर रैली में भारी भीड़ के कारण कई लोग घायल हुए और स्थानीय अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें