घाटी में एक पत्थरबाज युवक को जीप पर बांधकर घुमाने वाले मेजर को थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने मेडल देकर सम्मानित किया है। बता दें कि 9 अप्रैल को बडगाम में पत्थरबाजों से बचने के लिए 53 राष्ट्रीय राइफल्स के एक मेजर ने अपनी जीप के आगे फारूक अहमद डार नाम के शख्स को बांधकर घुमाया था। ये वीडियो सेना के जवानों के साथ हुई बदसलूकी के बाद वायरल हुआ था।