झांसी में अपने तय समय से आधा घंटे की देरी से 12:30 बजे झांसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। यहां से वह स्मार्ट सिटी पैथाॅलाॅजी सेंटर पहुंचे। इसका लोकार्पण करने के बाद उन्होंने इसका जायजा लिया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने मुख्यमंत्री को अत्याधुनिक पैथालाॅली सेंटर की खूबियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने यहां तमाम सारी व्यवस्थाओं को करने के निर्देश दिए। युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत झांसी और चित्रकूट के संयुक्त कैंप का उद्घाटन किया। यहां सीएम याेगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही उत्तर प्रदेश है जहां व्यापारी और नाैजवान पलायन को मजबूर था। आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश नए सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है। पीपीपी माॅडल के तहत बने हाॅिस्पटल में बेहतरीन डायग्नोस्टिक सेंटर बन सकता है। 50 बेड के आईसीयू का निर्माण हो सकता है। टेली कंसल्टेशन की सुविधा दे सकता है। झांसी में आज इसका शुभारंभ स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह झांसीवासियों को हृदय से बधाई देते हैं। स्पेस म्यूजियम पर उन्होंने बताया कि उन्होंने इसका वर्चुअल शुभारंभ किया था तक से अब तक यह 30 लाख से ज्यादा की कमाई भी कर चुका है। कोई काम छाेटा या बड़ा नहीं होता महाकुंभ ने आस्था को आर्थिकी के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बना दिया। ललितपुर और जालौन के जनप्रतिनिधि और अधिकारी बैठक में वर्चुअल जुड़ेंगे। इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के यहां पहुंचने पर मंडलायुक्त बिमल दुबे, डीआईजी केशव चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी सुधा सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दाैरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं।