फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Election: भाजपा नेता रामभाई मोकारिया का दावा- 'सीपी राधाकृष्णन 100% जीतेंगे'

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 09 Sep 2025 09:15 AM IST

Vice President Election: भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए आज (9 सितंबर) चुनाव होना है। जहां भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने इस बार सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन की तरफ से बी. सुदर्शन रेड्डी को खड़ा किया गया है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 10.00 बजे से मध्याह्न 5.00 बजे के बीच नियमों के तहत निर्धारित मतदान स्थलों पर होगा। इसके बाद मतगणना होगी। 

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग से पहले भाजपा नेता रामभाई मोकारिया ने दावा करते हुए कहा कि, "उम्मीदे बहुत बड़ी है हमारे उम्मीदवार जीत जाएंगे। बैलेट पेपर में वह नंबर दो पर हैं, सी.पी. राधाकृष्णन 100% जीतेंगे। 10 बजे का समय है फिर हम वोटिंग करेंगे। हम सब भारी बहुमत से उन्हें जीताएंगे। विपक्ष दल के लोग का कुछ होने वाला नहीं है।"

गौरतलब है कि, जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद से ही उपराष्ट्रपति पद खाली है। चुनाव आयोग की तरफ से सात अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें