Varun Gandhi: क्या फिर से एक होगा गांधी परिवार? राहुल-प्रियंका के साथ आएंगे वरुण गांधी? क्या कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी? तो आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते है, आखिर यह सभी सवाल क्यों उठ रहे है और साथ ही बताएंगे कि, क्या वरुण गांधी अब कांग्रेस का रुख कर सकते है या नहीं?
दरअसल, खबर है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में बीजेपी के पूर्व सांसद वरुण गांधी से मुलाकात की है, जिसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। फिलहाल, इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस और वरुण गांधी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
खबरों के मुताबिक, वरुण और प्रियंका गांधी शुरुआत से ही एक-दूसरे के करीबी रहे हैं। अलग विचारधारा के बावजूद भाई-बहन के बीच हमेशा से पारिवारिक मामलों पर बात होती रहती थी। हालांकि, अब दोनों के बीच राजनीतिक मामलों पर भी बात होने लगी है।