उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल की बेटी श्रेयशी निशंक ने लाखों रुपये के सैलरी पैकेज को छोड़कर भारतीय सेना में शामिल होना सही समझा और वो हो भी गईं। इसपर रमेश पोखरियाल ने कहा कि आज मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।