फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Tue, 07 Jul 2026 09:44 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते पूर्वी और तराई क्षेत्रों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मिर्जापुर, हमीरपुर, लखीमपुर खीरी, झांसी और जालौन समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। हालांकि भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें