फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: मानसून की आहट, हीटवेव के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट

Sun, 28 Jun 2026 09:16 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में मौसम ने दोहरे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ कई जिलों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो दूसरी तरफ तेज हवाओं, बादलों और हल्की बारिश के संकेत मौसम में बदलाव की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रयागराज समेत कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि कई इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री के लिए हालात तेजी से अनुकूल हो रहे हैं। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है और 30 जून के आसपास अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को फिलहाल गर्मी से सतर्क रहने के साथ मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें