नौतपा की तपिश के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का दौर देखने को मिला। राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों तथा तराई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन कई स्थानों पर आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया...