फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: जयंत चौधरी के NDA में शामिल होने पर जमकर भड़के नरेश टिकैत

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Fri, 16 Feb 2024 03:50 PM IST

लोकसभा चुनाव करीब आते देख राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा द्वारा सपा, बसपा नेताओं को पार्टी में शामिल किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। सपा भी विरोधी खेमे पर नजर रखकर पार्टी के कुनबे को बढ़ाने में जुटी है। तो वहीं, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन का साथ छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी NDA गठबंधन में शामिल हो गए। जयंत चौधरी के NDA गठबंधन में शामिल होने पर नेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने RLD नेता जयंत चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। किसान आंदोलन के बीच चौधरी नरेश टिकैत ने राष्ट्रीय लोकदल के एनडीए में शामिल होने पर आपत्ति जताई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें