फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधान परिषद चुनाव: अखिलेश यादव बोले- 'बीजेपी ने बेईमानी से छह सीटें जीती', सीएम योगी पर भी साधा निशाना

Fri, 30 Oct 2026 07:10 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

यूपी विधान परिषद चुनाव में 5 सीटों पर जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर से भाजपा पर तीखा हमला बोला है। सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा सिर्फ 5 सीट ही नहीं हारी है बल्कि 50 जिलों में हारी है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा जनता के समर्थन से जीती है जबकि जनता में संदेश ये गया है कि भाजपा ने इन चुनाव में छल करके छह सीटें जीती हैं। अखिलेश ने कहा कि, 'भाजपा ने बेईमानी से छह सीटें जीती हैं, अगर ईमानदारी से चुनाव होते तो भाजपा की जीत ऐसी न होती।' उन्होंने कहा कि, ये धूमधाम मचाने वाले लोग इन चुनाव में धड़ाम से गिर गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें