UP Election 2027: यूजीसी प्रकरण के बाद विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में अचानक से ब्राह्मण बिरादरी का दखल बढ़ गया है, जिससे राजनीतिक दलों खासकर विपक्षी दलों की ओर से इस पर विशेष अमल किया जा रहा है।
मायावती की बहुजन समाज पार्टी इस पर पकड़ बनाने में सबसे आगे दिखाई दे रही है। पार्टी प्रमुख मायावती के निर्देशन में पदाधिकारियों की ओर से इस फार्मूले पर काम भी शुरू कर दिया गया है। तय किया गया है कि यूपी में बसपा 40 से 50 सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी उतार सकती है। जालौन के माधौगढ़ सीट से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।