उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दसवें बजट में किसानों को लेकर अहम घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट पर किसानों की नजर बनी हुई थी। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। किसानों के साथ सरकार खड़ी है। यही वजह है कि प्रदेश में रिकॉर्ड अनाज का उत्पादन हुआ है। कृषि उत्पादन में यूपी नंबर वन बन गया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी कि कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण पर हमारा लक्ष्य है। यूपी में एग्री एक्सपोर्ट हब बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग लाखों किसानों को फायदा पहुंचा गया। हमारी सरकार ने रिकॉर्ड गन्ना भुगतान किया है।